नैनीताल-काठगोदाम रोड पर पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग।
नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर ज्योलीकोट के समीप आज सुबह पटाखों से भरे एक ट्रक के पिछले हिस्से में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सड़क में पटाखों के धमाकों से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चालक ने किसी तरह ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।
जानकारी के अनुसार, सुबह पटाखों से भरा एक ट्रक हल्द्वानी से ज्योलीकोट की ओर जा रहा था। इसी दौरान ज्योलीकोट के पास अचानक ट्रक के पिछले हिस्से में आग लग गई। आग लगते ही ट्रक में रखे पटाखे फूटने लगे। आसपास के लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने के साथ ही दमकल विभाग को सूचित किया घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची दमकल विभाग ने ट्रक में लगी आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।