सारठ: पथरड्डा ओपी पुलिस ने ढीबा गांव से अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर को ज़ब्त किया, चालक और मजदूर फरार
पथरड्डा ओपी पुलिस ने बुधवार शाम 4 बजे ढीबा गांव से अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जप्त किया है। बताया कि संध्या गश्ति को लेकर ढीबा गांव होकर गुजर रही पथरड्डा ओपी पुलिस का वाहन देख अवैध बालू लेकर जा रही ट्रैक्टर के चालक व मजदूर ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गए। पथरड्डा ओपी प्रभारी मोतीराम देवगम ने बताया कि जप्त ट्रैक्टर की सूचना वरीय अधिकारी व सारठ CO को दिया है