पटियाली: गंजडुंडवारा पुलिस ने शांति भंग के आरोप में पांच लोगों को अलग-अलग गांवों से किया गिरफ्तार
गंजडुंडवारा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मनोज पुत्र कृष्णचंद्र निवासी धारकपुर, रोहित पुत्र बच्चन निवासी निवारी, लालू पुत्र वीरेंद्र निवासी नगला भगना, सर्वेश पुत्र रतीभान तथा राजभान पुत्र सत्यभान निवासी गढ़ अलहैयापुर को उनके गांवों से गिरफ्तार किया है। जिन्हें SDM न्यायालय में पेश किया।