गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया पुलिस ने 1 अपराधी को पिस्टल व 7 कारतूस के साथ किया गिरफ्तार, 2 फरार; ग्रामीण एसपी ने किया खुलासा
गया पुलिस ने विशेष अभियान के तहत नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के कारू बिगहा गांव में छापेमारी कर सत्यम कुमार को 1 पिस्टल और 7 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के पहुंचते ही उसके साथ मौजूद दो अन्य अपराधी फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।