गुरुग्राम: सेक्टर 28 में हीटर से लगी आग में जिंदा जली महिला, बेटे ने बचाने की कोशिश की लेकिन आग की लपटों ने रोक दिया रास्ता
गुरुग्राम के सेक्टर 28 स्थित सरस्वती विहार के मकान नंबर 940 में गुरुवार सुबह को लगी आग में 80 साल की महिला जिंदा जल गई। आग की लपटों में घिरी मां को बचाने के लिए बेटे ने कमरे में घुसकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि वह अंदर नहीं जा सका। परिवार के सदस्यों की आंखों के सामने बुजुर्ग महिला पूरी तरह से जल गई।