जमुई: मारपीट व जमीनी विवाद मामले में गिद्धौऱ थाना की पुलिस ने एक नाबालिग को निरुद्ध कर तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Aug 18, 2024 मारपीट व जमीनी विवाद मामले में दो अलग- अलग जगहों से गिद्धौऱ थाना की पुलिस ने एक नाबालिग को निरुद्ध किया है, जबकि तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। कागजी प्रक्रिया पूरी कर सभी को सुरक्षा कर्मियों द्वारा मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से कोर्ट में पेशी कर तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग को पर्यवेक्षण गृह भेजा गया है।