बीना: कटरा वार्ड में करीब एक दर्जन से ज्यादा घरों में लाइट गुल, 10 घंटे से लोग हो रहे परेशान
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
Bina, Sagar | Oct 27, 2025 कटरा वार्ड में ट्रांसफार्मर खराब हो जाने की वजह से करीब एक दर्जन मकान में बिजली नहीं है और लोग सुबह से ही बिजली विभाग से शिकायत कर रहे हैं। लेकिन 10 घंटे होने के बाद भी वार्ड में लाइट चालू नहीं हो सकी। जिसकी वजह से वार्ड के लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि बार-बार फोन लगाने के बाद भी लाइट रिपेयरिंग का काम नहीं किया जा रहा।