पटियाली: कादरगंज के पास सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम कादरगंज के पास शुक्रवार रात सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इंदा जशनपुर निवासी शीलेन्द्र यादव बाइक से बाजार से सामान लेकर घर लौट रहे थे, तभी आलू से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन इलाज के लिए बदायूं ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया