सरीला: चिकासी में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार डग्गामार वाहन के पलटने से आधा दर्जन लोग घायल, CHC में कराया गया भर्ती
चिकासी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार एक डग्गामार वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। हुए हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के द्वारा आनन फानन में इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।