धमदाहा: अग्निकांड पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, हर संभव मदद का भरोसा दिया
धमदाहा :- धमदाहा अनुमंडल क्षेत्र के पटराहा पंचायत अंतर्गत बेलदारी डोबियाही मुसहरी टोला में बीते दिनों हुए भीषण अग्निकांड के बाद पीड़ित परिवारों के बीच राहत और सहानुभूति का सिलसिला जारी है। शनिवार की संध्या पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और आग से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।