लोहरदगा: लोहरदगा सदर थाना में शांति समिति की बैठक, शबे बारात के लिए सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने पर जोर
लोहरदगा: शबे बारात के मद्देनजर बुधवार शाम 5 बजे लोहरदगा सदर थाना परिसर में एक अहम शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने की। इस दौरान शहर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, बुद्धिजीवी और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।