लोहरदगा: संत रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक, समाज को दिखाते हैं सच्चा मार्ग : विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव
लोहरदगा: संत रविदास विकास मंच के तत्वावधान में बुधवार शाम 4 बजे लोहरदगा के ओल्ड नगर भवन में संत शिरोमणि रविदास जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर नगर के गणमान्य लोग, प्रशासनिक अधिकारी और समाज के बुद्धिजीवी एकत्रित हुए, जिन्होंने संत रविदास जी के आदर्शों को नमन करते हुए समाज को एकता और भाईचारे का संदेश दिया।