लोहरदगा: बीएस कॉलेज में डिजिटल लाइब्रेरी और कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने किया उद्घाटन
लोहरदगा के बीएस कॉलेज परिसर में विधायक मद से निर्मित डिजिटल लाइब्रेरी और कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन बुधवार शाम 4:00 बजे स्थानीय विधायक सह पूर्व वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से डीसी डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण, पुलिस अधीक्षक हारिश बीन जमा, डीडीसी दिलीप सिंह शेखावत सहित कई गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे।