लोहरदगा: लोहरदगा समाहरणालय मैदान में झारखंड आंदोलनकारी महासभा की मासिक बैठक संपन्न हुई, महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई
झारखंड आंदोलनकारी महासभा लोहरदगा जिला समिति की मासिक बैठक बुधवार शाम लगभग 3 : 30 बजे मे समाहरणालय मैदान में कार्यकारी अध्यक्ष अमर किन्डो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केंद्रीय प्रधान महासचिव कयूम खान, जिला संयोजक प्रो. विनोद भगत सहित कई नेता उपस्थित रहे। बैठक में आंदोलनकारियों की मांगों पर चर्चा हुई, जिसमें गुरुजी मॉडल लागू करने की मांग उठी।