लोहरदगा: रविदास नगर कुंबा टोली में नवयुवक संघ ने 648वीं रविदास जयंती धूमधाम से मनाई
सदर प्रखंड के नवयुवक संघ,रविदास नगर कुंबा टोली लोहरदगा में बुधवार शाम 4:00 बजे संत शिरोमणि रविदास जयंती धूमधाम एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। मौके पर महिलाओं एवं बच्चों द्वारा रविदास नगर कुंबा टोली में गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकालकर भक्ति भाव के साथ संत शिरोमणि रविदास की तस्वीर पर विधि विधान के साथ संत शिरोमणि रविदास की तस्वीर के पास पूजन किया गया।