कांके: असामाजिक तत्वों के हमले में घायल लापुंग थाना प्रभारी व पुलिसकर्मी का रांची के राज अस्पताल में इलाज जारी, SSP ने जाना हाल
Kanke, Ranchi | Jun 3, 2025 रांची स्थित राज अस्पताल में घायल लापुंग थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी का इलाज चल रहा है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा राज अस्पताल पहुंचकर घायल लापुंग थाना प्रभारी संतोष यादव और पुलिसकर्मी का हाल जाना। मिली जानकारी के अनुसार लापुंग थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के मामले को लेकर ग्रामसभा चल रही थी उसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया।