कांके: कांके चौक स्थित शिव मंदिर के पास फांसी पर लटका मिला युवती का शव
Kanke, Ranchi | Jun 3, 2025 कांके चौक स्थित शिव मंदिर के पास मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एक युवती का फांसी से लटका शव बरामद किया गया है। युवती का शव बरामद होने की सूचना पर काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शव को पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव को पहचान करने में जुटी हुई है।