कांके: बुढ़मू थाना क्षेत्र से हथियार के साथ टीएसपीसी के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 2, 2025 बुढ़मू थाना क्षेत्र से हथियार के साथ टीएसपीसी के दो सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया गया। समाहरणालय में सोमवार शाम करीब चार बजे एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बुढ़मू और बड़कागांव थाना के सीमावर्ती क्षेत्र में छूप कर अपने पैर का ईलाज करा रहे टीएसपीसी के सक्रिय सदस्य सुमित लहरी को गिरफ्तार किया गया।