कांके: रातू थाना क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 2, 2025 रातु थाना क्षेत्र में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। समाहरणालय में सोमवार शाम करीब चार बजे प्रेस वार्ता कर एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर कांड का त्वरित अनुसंधान करते हुए तकनिकी शाखा के सहयोग से कांड में संलिप्त दोनों अभियुक्तों को गिरप्तार किया गया।