कांके: पिठोरिया थाना क्षेत्र में बालू माफियाओं ने अवैध खनन की खबर कवर कर रहे पत्रकार पर किया हमला
Kanke, Ranchi | Jun 3, 2025 पिठोरिया थाना क्षेत्र में बालू माफियाओं ने अवैध बालू लदे वाहन की खबर कवर कर रहे पत्रकार पर हमला किया। पत्रकार का नाम विजय गोप बताया जा रहा है। इस संबंध में पत्रकार विजय गोप ने पिठोरिया थाना में शिकायत की है। उन्होंने बताया कि सोमवार देर रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि पिठोरिया चौक के पास ग्रामीणों ने एक अवैध बालू लदे हाइवा को रोका है।