कंडाघाट: उद्यान विभाग ने विकास खण्ड कंडाघाट में बरसाती फलदार पौधों की बिक्री शुरू की
उद्यान विभाग द्वारा कण्डाघाट में बरसाती फलदार पौधों, जिसमें नीबू प्रजाति में कागजी, बारहमासी नींबू, किन्नु, अमरूद, आंवला, बेलपत्र,आम इत्यादि की बिक्री शुरू हो चुकी है। उद्यान विकास अधिकारी डॉ अनामिका सैनी ने किसान बागवानों से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द पौधों की खरीद करें व अतिरिक्त मांग के लिए उद्यान विभाग कंडाघाट के कार्यालय में अपनी मांग दर्ज करवाएं।