सूरजगढ़: जनगणना-2027: सूरजगढ़ा प्रखंड कार्यालय से बीडीओ ने प्रचार वाहन को क्षेत्र में किया रवाना
जनगणना 2027 को लेकर सोमवार को सूरजगढ़ा प्रखंड कार्यालय से बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप ने सोमवार पूर्वाह्न 9 बजे प्रचार वाहन रवाना किया.वाहन पंचायतों में घूमकर लोगों को प्रक्रिया व दस्तावेजों की जानकारी देगा और जागरूक करेगा . स्वगणना 17 अप्रैल से 1 मई तक तथा 2 मई से 31 मई तक घर-घर सत्यापन होगा. बीडीओ ने शत-प्रतिशत भागीदारी की अपील की.