पार्किंसन रोग के प्रति जागरूकता का संदेश देने यवनिका गार्डन पहुंचे मेयर शाम लाल बंसल
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित यवनिका गार्डन में आयोजित ‘Movement of Joy’ कार्यक्रम में नगर निगम पंचकूला के मेयर शाम लाल बंसल ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने पार्किंसन रोग से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग का संदेश देते हुए समाज में इस बीमारी को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में पार्किंसन रोग की समय रहते पहचान, उचित उपचार और सक्रिय एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर चर्चा की गई। मेयर शाम लाल बंसल ने कहा कि ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ रोग से प्रभावित लोगों के प्रति सहयोग और मानवीय संवेदना की भावना को भी मजबूत करते हैं।
इस सार्थक पहल के आयोजन के लिए मेयर ने डॉ. इकबाल सिंह और उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
पंचकूला और आसपास के न्यूज़ अपडेट पाने के लिए फॉलो करें पंचकूला सोशल मीडिया।
#panchkula #panchkulanews #panchkulasocialmedia
Panchkula, Panchkula | Nov 29, 2026