सिसई: जलका में पुल निर्माण कार्य बंद कराने वाले चार अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
Sisai, Gumla | Apr 12, 2024 एसपी गुमला शंभू कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि सिसई थाना क्षेत्र के जलका स्थित कोईल नदी पुल निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को बंधक बनाकर पीटने और ₹25 लाख रंगदारी मांगने वाले TSPC संगठन के 4 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 4 राइफल, 86 गोली सहित कई सामान बरामद हुए हैं।