सिसई: रामनवमी मैदान में नये साप्ताहिक बाजार का पंचायत की मुखिया ने फीता काटकर किया उद्घाटन
Sisai, Gumla | Apr 11, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के सतासिली स्थित रामनवमी मैदान में बृहस्पतिवार को नए साप्ताहिक बाजार का बरगांव दक्षिणी पंचायत की मुखिया शोभा देवी के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। बाजार में कुछ सब्जी विक्रेता भी आए हुए थे जिनसे ग्राहक सब्जियां खरीद रहे थे।जबकि अन्य व्यापारियों और दुकानदारों के द्वारा अपने दुकान लगाने के लिए चिन्हितिकरण किया जा रहा था।