सिसई: प्रखण्ड क्षेत्र में ईद व सरहुल त्यौहार गुरुवार को मनाया गया धूमधाम से, निकाला गया सरहुल का जुलूस
Sisai, Gumla | Apr 11, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र में ईद और सरल बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। मुस्लिम धर्मालम्बवियो ने जामा मस्जिद में व ईदगाह में ईद की विशेष नमाज पढ़कर मुल्क के लिए अमन चैन के लिए दुआ मांगी। वहीं सरना धर्मावलंबीयो ने बहुत ही हर्षोल्लास के साथ सरहुल मनाते हुए थाना रोड स्थित सरना स्थल से लेकर पुराने ब्लॉक परिसर स्थित सरना स्थल तक जुलूस निकाला।