सिसई: थाना रोड में ईद और सरहुल के अवसर पर समाजसेवियों ने बांटा सेवइयां और चना
Sisai, Gumla | Apr 11, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र में बृहस्पतिवार को जहां मुस्लिम धर्मावलंबियों का ईद पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा था वही बहुत ही हर्षोल्लास के साथ सरना समाज के लोग सरहुल का त्योहार मना रहे थे। ऐसे में कई समाज सेवीयो ने ग्रामीणों के लिए सेवइयां और चना वितरण करने का बीड़ा उठाया और थाना रोड में ग्रामीणों के बीच सेवइयां और चना का वितरण किया।