सिसई: सिसई थाना के समीप सरना स्थल में मनाएगी सरहुल पूर्व संध्या फीता काटकर कार्यक्रम का किया गया उद्घाटन
Sisai, Gumla | Apr 10, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के सिसई थाना के समीप स्थित सरना स्थल में बुधवार को रांची सरहुल को लेकर सरना समाज के लोगों ने सरहुल पूर्व संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया। सरना समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में मांदर और नगाड़े के साथ थाना के समीप स्थित सरना स्थल के पास एकत्रित होकर पारंपरिक तरीके से नृत्य संगीत करते नजर आए।