मांझा: माझा थाने की पुलिस ने मारपीट समेत अन्य मामलों में फरार दो वारंटी को किया गिरफ्तार
जिले के मांझा थाने की पुलिस ने मारपीट सहित अन्य मामलों में फरार चल रहे दो वारंटी को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार दोनों वारंटी से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि यह दोनों वारंटी मारपीट सहित अन्य मामलों में काफी लंबे समय से फरार चल रहे थे। जिनको पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी माझा थाना अध्यक्ष ने बुधवार की शाम 4:00 बजे दी है।