मांझा: कोइनी बाजार से अज्ञात चोरों ने एक युवक की बाइक चोरी की, पुलिस जाँच कर रही है
गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के कोइनी बाजार से अज्ञात चोरो ने एक युवक की बाइक चोरी कर ली। वही पीड़ित युवक के द्वारा माझा थाने में पहुंचकर सोमवार की दोपहर 3:00 बजे अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कराई गई है। पुलिस प्राथमिक की दर्ज कर पूरी मामले की जांच में जुट गई है।