राजगढ़: लुदी झाबर में अनुसूचित जनजाति के लिए सरपंच पद की लॉटरी यथावत रखने की मांग, ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
Rajgarh, Churu | Sep 29, 2026 ग्राम पंचायत लुदी झाबर में सरपंच पद के लिए अनुसूचित जनजाति वर्ग के आरक्षण की 24 सितंबर 2026 को निकाली गई लॉटरी को यथावत रखने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।ग्रामीणों ने लॉटरी को निरस्त करने के लिए दिए गए प्रार्थना पत्र का विरोध करते हुए इसे निरस्त नहीं करने की मांग की है।ग्रामीणों ने निकाली लॉटरी को रद्द करवाने के प्रयास को गलत बताया है।