पहाड़ी: कामां बस स्टैंड से स्कॉर्पियो में सवार 5-6 संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया, पूछताछ शुरू
कामां में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड से स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार 5-6 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया। सूचना के बाद थाना अधिकारी सुनील कुमार पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और संदिग्धों को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया। पुलिस सभी से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटा रही है। मंगलवार दोपहर 12 बजे का है मामला