विजयराघवगढ़: TET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
कटनी (विजयराघवगढ़) | टेट संघर्ष समिति राज्य संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शिक्षकों ने सशर्त टी.ई.टी. परीक्षा के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने कहा कि 1998 से 2010 के बीच नियुक्त शिक्षकों पर नई पात्रता परीक्षा लागू करना अन्यायपूर्ण है। उन्होंने मांग की कि पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टी.ई.टी. अनिवार्यता समाप्त या शिथिल की जाए