कोडरमा: बिहार से सटे कोडरमा जिले के झरकी, बिशुनपुर और सपहा गांव बरसात में बने टापू
जंगली क्षेत्र बिहार से सटे हुए कोडरमा जिले के झरकी बिशुनपुर और सपहा गांव आज भी विकास से कोसों दूर है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि आज तक इन तीनों गांव में आने जाने के लिए कोई भी रास्ता नहीं बन पाया। कई एकड़ में फैली वृंदाहा नदी, बरसात को छोड़कर हर मौसम में इन तीनों गांवों तक आने का एकमात्र रास्ता होता है और जब बारिश का मौसम शुरू हो जाता है तो तकरीबन 4 मह