जगाधरी: सेक्टर-17 में BR अंबेडकर चेरिटेबल ट्रस्ट ने निःशुल्क आंखों की जांच शिविर का किया आयोजन, 300 से अधिक मरीजों की हुई जांच
रविवार को सुबह 10:00 से 2:00 बजे तक फ्री आंखों के चेकअप कैंप का आयोजन हुड्डा सेक्टर 17 में किया गया। जिसमें 300 से ज्यादा मरीजों की आंखों के जांच करने के बाद उन्हें दवाइयां और चश्मे भी फ्री दिए गए। जिन मरीजों की आंखों के ऑपरेशन होंगे वह भी संस्था की ओर से फ्री में कराए जाएंगे। हर साल इस कैंप का आयोजन संस्था की ओर से किया जाता है।