सहजनवा: पाली ब्लॉक में किसानों के पंजीकरण की रफ्तार तेज, मटियारी शिविर में जुटे अफसर, सरकारी योजनाओं से जोड़ने की बड़ी पहल
विकास खंड पाली क्षेत्र में किसानों के पंजीकरण और सत्यापन का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। इसी कड़ी में घघसरा पाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत मटियारी में विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में किसानों ने पहुंचकर अपना पंजीकरण कराया। शिविर में सहजनवा के उपजिलाधिकारी केशरी नंदन और खंड विकास अधिकारी बृजेश कुमार यादव स्वयं मौजूद रहे।