हरदोई: मायके जाने की बात से नाराज विवाहिता ने दुपट्टे से लगाया फंदा, चिकित्सक ने किया मृत घोषित, इनायतपुर गांव का मामला
Hardoi, Hardoi | Nov 17, 2025 मायके जाने की बात से नाराज विवाहिता ने रविवार शाम दुपट्टे से फंदा लगा लिया।जीवित होने की आस लिए परिजन विवाहिता को हरदोई के मेडिकल कॉलेज लाए यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के इटहनापुर गांव निवासी बेचेलाल ने अपनी पुत्री मीनू की शादी 28 नवंबर 2024 को पाली थाना क्षेत्र के इनायतपुर निवासी पिंटू से की थी।