हरदोई: मेडिकल कॉलेज गेट पर जाम के चलते एम्बुलेंस भी फंस जाती हैं, कॉलेज प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
Hardoi, Hardoi | Nov 17, 2025 शहर के हर चौराहे पर जाम की विकराल समस्या है लेकिन मेडिकल कालेज गेट पर जाम लगने और उसके चलते एम्बुलेंस फंसने से मरीजों की जान पर बन आती है। मेडिकल कालेज में रोज सैकड़ों मरीज और उनके साथ तीमारदार आते हैं, ई रिक्शा चालक सवारियां लेने के लिए महिला व पुरुष अस्पताल के गेट के सामने खड़े हो जाते हैं, इस दौरान यदि कोई एम्बुलेंस मरीज लेकर आती है तो जाम में फंसती है।