हरदोई: गाली-गलौज और फायरिंग के मामले में नामजद आरोपी को कोतवाली देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5 आरोपी पहले भेजे जा चुके हैं जेल
Hardoi, Hardoi | Nov 17, 2025 कोतवाली देहात क्षेत्र में वादी शिवा गुप्ता निवासी महोलिया शिवपार ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि अभियुक्त सामीन निवासी मंगलीपुरवा फाटक थाना कोतवाली शहर और अन्य साथियों ने उनके साथ गाली-गलौज और फायरिंग की।तहरीर के आधार पर कोतवाली देहात पुलिस ने सभी नामजद अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।पुलिस ने उपरोक्त मामले में आरोपी अमन चीनी को गिरफ्तार किया है।