हरदोई: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बनाई गई 'क्रिटिकल कॉरिडोर टीम', एसपी ने दिए आवश्यक निर्देश
Hardoi, Hardoi | Nov 17, 2025 शासन द्वारा सड़क हादसों को कम करने और ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए एक नई पहल शुरू की गई है। इसी क्रम में हरदोई जिले में भी टीमे गठित कर दी गयी है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए है। इस योजना के तहत, सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाओं वाले सभी थानों में ' क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ' बनाई गयी है।