हरदोई: बेहटा चांद मोहल्ले में कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, युवक हेयर सैलून की दुकान पर करता था काम
Hardoi, Hardoi | Nov 17, 2025 कोतवाली शहर क्षेत्र के बेहटा चांद मोहल्ला निवासी राजू शहर के सब्जी मंडी गेट के पास एक हेयर सैलून की दुकान पर काम करता था।आज सुबह उसका शव कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटकता मिला।पत्नी ने शव को लटका देखा तो हड़कंप मच गया।परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार दोपहर लगभग 3 बजे पोस्टमार्टम कराया है।