हरदोई: ड्यूटी पर जा रहे सरकारी कर्मचारी पर अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों से किया हमला, गंभीर घायल, गल्ला मंडी के पीछे की घटना
Hardoi, Hardoi | Nov 17, 2025 हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र के बेहटा चांद निवासी चंद्रिका प्रसाद लखनऊ में एलडीए विभाग में सिविल मिस्त्री के पद पर तैनात हैं। आज सुबह वह ड्यूटी जाने के लिए घर से निकले थे इस दौरान गल्ला मंडी के पीछे अज्ञात हमलावरों ने उनके ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।इस हमले में चंद्रिका प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए।