पीपलझोपा के रूपाकुंड में नहाने आए तीन युवकों में से एक युवक डूबा, एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाला बाहर।भगवानपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पीपलझोपा स्थित रूपाकुंड में नहाने के दौरान एक युवक की मौत हो गईं हैं, मृतक अपने दो दोस्तों के साथ खरगौन से सिरवेल घूमने के लिए निकला था,इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गया।