भगवानपुरा सहित आसपास के ग्रामों की दुर्गा प्रतिमाओं का देजला देवाड़ा जलाशय में किया गया विसर्जन, नवरात्र पर्व का हुआ समापन।भगवानपुरा में शनिवार को जय ज्वाला पैनल द्वारा मां दुर्गा जी का चल समारोह निकाला गया,राजीव गांधी सभागृह परिसर से दोपहर एक बजे चल समारोह शुरू हुआ,जो बस स्टेंड हनुमान मंदिर चौक,होते हुए निकला,इस दौरान छोटी बड़ी बालिकाओं ने गरबें खेले।