मंडला: झंकार भवन में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, मंत्री संपतिया उइके रहीं मुख्य अतिथि
Mandla, Mandla | Apr 26, 2026 भारतीय पत्रकार संघ मंडला के तत्वावधान में झंकार भवन में रविवार शाम 4 बजे प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। समारोह में जिले के उन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने प्रदेश के टॉप 10 में स्थान हासिल कर मंडला का नाम रोशन किया।