बहादुरपुर: टीटोर गांव में 30 वर्षीय युवक पर सट्टा पर्ची काटने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया
बहादुरपुर पुलिस को शुक्रवार को रात लगभग 9:30 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि टीटोर में कोई एक रुपए के बदले 80 रुपए का लालच देकर सट्टा पर्ची काट रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से टीटोर निवासी पहलवान आदिवासी उम्र 30 वर्ष पर सट्टा पर्ची काटने पर मामला दर्ज कर लिया है ।