सेन्हा: मैट्रिक परिणाम घोषित: सेन्हा की आलिया परवीन 91.20% अंकों के साथ बनीं टॉपर, खिले चेहरे
सेन्हा प्रखंड में झारखंड अकादमिक परिषद द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित होते ही सफल छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल है। परिणाम जारी होते ही गुरुवार अपराह्न लगभग 3:30 बजे कैफे और प्रज्ञा केंद्रों पर अपना रिजल्ट देखने के लिए छात्रों की भीड़ उमड़ पड़ी।