🚨 कारोई पंचायत विवाद में संत समाज ने खोला मोर्चा, निष्पक्ष जांच की मांग*
भीलवाड़ा जिले के कारोई ग्राम पंचायत में पूर्व सरपंच भगवतीलाल टेलर के कार्यकाल में कथित गड़बड़ियों और घोटालों को लेकर संत समाज ने जिला प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
श्री सांवरिया हनुमान मंदिर कारोई के महंत महामंडलेश्वर बाबू गिरी महाराज के नेतृत्व में संतों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर हरितिमा को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि पंचायत कार्यकाल में कथित रूप से फर्जी पट्टे जारी किए गए, चरागाह भूमि से जुड़े मामलों और मनरेगा कार्यों में अनियमितताएं हुईं। संत समाज ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
महामंडलेश्वर बाबू गिरी महाराज ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिन में जांच शुरू कर कार्रवाई नहीं की गई तो संत समाज भक्तों के साथ आमरण अनशन करेगा।
अब इस मामले में प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की न