*भीलवाड़ा टेंट डीलर्स समिति के छगनलाल माली बने जिला अध्यक्ष*
*भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल 7अगस्त भीलवाड़ा टेंट डीलर्स समिति की एक आवश्यक बैठक आज रामद्वारा मार्ग स्थित रामस्नेही पैलेस में सम्पन्न हुई।
इस बैठक मैं भीलवाड़ा के सभी टेंट डीलर्स उपस्थित रहे। सभी के सहमति से आगामी 3 वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन करने का प्रस्ताव पास किया गया। इसी क्रम में समिति वर्तमान अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों की सहमति से नई कार्यकारणी का गठन किया गया, जिसमें श्रीराधे टेंट हाउस के छगन लाल माली को निर्विरोध जिला अध्यक्ष घोषित किया गया।
छगन माली ने निर्विरोधअध्यक्ष बनने पर सभी टेंट डीलर्स का धन्यवाद आभार व्यक्त करते हुए कहा के आने वाले समय में टेंट डीलरों के हित में वह तन मन धन से काम करते हुए सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। भीलवाड़ा टेंट डीलर समिति के वर्तमान अध्यक्ष राकेश गौड ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष छगन लाल माली को अति शीघ्र अपनी जिला कार्यकारिणी बनाने के लिए भी अधिकृत किया। माली ने भी उन्हें आश्वस्त किया की अति शीघ्र एक अच्छी और मजबूत कार्यकारिणी का गठन अति शीघ्र सभी के सहमति से किया जाएगा।
इस अवसर पर सोहनलाल माली, श्याम मंत्री, ललित गुर्जर, महेश सोमानी, भेरूलाल शर्मा, शिवकुमार सुखवाल, श्याम विजयवर्गीय, गोपाल बिश्नोई सहित भीलवाड़ा टेंट डीलर्स समिति के कई सदस्य उपस्थित थे।