भीलवाड़ा: बापू कॉलोनी में टूटा ट्रांसफार्मर पोल बना जानलेवा, हादसे का खतरा, बिजली विभाग को किया गया आगाह
भीलवाड़ा। बापू कॉलोनी स्थित वॉलीबॉल फील्ड, अरिहंत हॉस्पिटल के सामने बरसों से टूटा पड़ा ट्रांसफार्मर का पोल किसी बड़े हादसे को निमंत्रण दे रहा है। बच्चों के खेल का मैदान और अस्पताल के सामने स्थित यह पोल पूरी तरह जर्जर हालत में है और कभी भी गिर सकता है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार शिकायत के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।